आख़िर क्यों खरीदा जाता है धनतेरस पर झाड़ू और कौन से उपाय करके आती है सुख समृद्धि, जानिए पूरी डिटेल
- gairathibk
- Oct 23, 2022
- 2 min read

पांच दिन तक चलने वाले त्योहार धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज पर समाप्त होता है अगर आप दिवाली मना रहे हैं तो धनतेरस के साथ साथ पांच दिन तक चलने वाले इस त्योहार को विधिवत पूरा करते होंगे। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व है। हालांकि, लोग बर्तन, सोना और चांदी, वाहन और घर जैसी वस्तुओं को भी खरीदते हैं लेकिन बिना झाड़ू खरीदे यह त्योहार अधूरा है। धनतेरस के दिन भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी और चिकित्सा के देवता धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है।आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदा जाता है, ऐसे कौन से उपाय हैं जिनकी मदद से धन को बढ़ाया जा सकता है। पांच दिन तक चलने वाले त्योहार धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज पर समाप्त होता है
अगर आप दिवाली मना रहे हैं तो धनतेरस के साथ साथ पांच दिन तक चलने वाले इस त्योहार को विधिवत पूरा करते होंगे। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व है। हालांकि, लोग बर्तन, सोना और चांदी, वाहन और घर जैसी वस्तुओं को भी खरीदते हैं लेकिन बिना झाड़ू खरीदे यह त्योहार अधूरा है। धनतेरस के दिन भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी और चिकित्सा के देवता धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है।आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदा जाता है, ऐसे कौन से उपाय हैं जिनकी मदद से धन को बढ़ाया जा सकता है।
महंगी वस्तु नहीं खरीदना चाहते हैं तो करें बस इतना काम
इसके अलावा अगर आप इस धनतेरस किसी कारण कोई महंगी वस्तु खरीदने के मूड में नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है । आप साबुत धनिया ही खरीद कर अपने घर ले आएं। इसे मां लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाएं इससे मां प्रसन्न होती हैं। ऐसा माना जाता है कि धनिया माता को बहुत पसंद है। उम्मीद है इससे आपकी परेशानियां दूर होंगी।
इसके अलावा श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी के अनुसार, आपको धनतेरस के दिन नमक खरीदना चाहिए और दिवाली के दिन नमक वाले पानी से पोछा लगाना चाहिए, ऐसा करने से दुख, गरीबी, दरिद्रता, नकारात्मकता दूर होती है। अब आपको नमक का नया पैकेट खरीद कर और उसका ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा घर के उत्तर और पूर्व दिशा में कोने में एक शीशे की कटोरी में थोड़ा सा नमक डालकर रख दें, इससे घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है।
यह सारी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं।


Comments